} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 4 नवंबर 2024

छोटी से छोटी घटनाओं को तत्काल संज्ञान ले पुलिस

आम जन-मानस से उत्तम व्यवहार रखने की पुलिस महानिरीक्षक ने दी हिदायत 



Varanasi (dil India live)। पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र मोहित गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा. अजय पाल के साथ थाना लाइन बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम थाने के पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समस्त कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने और आम जन-मानस से उत्तम व्यवहार रखने व छोटी से छोटी घटनाओं को तत्काल संज्ञान लेने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय,भोजनालय, बैरक, शौचालय व महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया व ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी कर साफा वितरित किया गया।थाना क्षेत्र में संचालित तत्पश्चात पीआरवी वाहनों का निरीक्षण में वाहनों की साफ-सफाई उपलब्ध उपकरण के क्रियाशील की जाँच करते हुए घटना की सूचना पर तत्काल एक्शन लेने हेतु निर्देशित किया गया।


इस दौरान अरविन्द कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देवेश सिंह क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार, किशोर कुमार चौबे व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: