} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 8 नवंबर 2024

BJP Leader Dada को देखने अस्पताल पहुंचे सपा नेता


Varanasi (dil India live)। विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं कई बार के विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी दादा को देखने अस्पताल पहुंचे। श्याम देव राय चौधरी को ब्रेन हेमरेज होने के कारण रविंद्रपुरी कॉलोनी स्थित ओरियाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उनका कुशलक्षेम जानने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी फोन पर उनके पुत्र से हालचाल ले चुके हैं। इसी क्रम में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को अस्वस्थ होने की जानकारी दी। इस पर नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी के पुत्र सत्यदेव से भी मुलाकात की और दादा का हालचाल जाना। बाद में एमएलसी आशुतोष सिन्हा की मां के अस्वस्थ होने पर उनके निजी आवास सिगरा स्थित मौलवी बाग कॉलोनी पहुंचे। लाल बिहारी यादव के साथ कैंट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, लवकुश, जावेद अंसारी, कैंट के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कश्यप, आमीर अहमद, आशीष यादव, नसीम अंसारी आदि लोग उपस्थित थे। 

उधर हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी दादा के लिए महामृत्युंजय जाप कराया जा रहा है। महामृत्युंजय मंदिर में शुक्रवार को दादा के पौत्र आशीष राय चौधरी से संकल्प कराया गया। मंदिर के महंत सपा नेता कामेश्वर नाथ दीक्षित ने बताया कि महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव की आराधना के लिए किया जाता है, जो जीवन में सुख और समृद्धि लाने के लिए किया जाता है। इस मंत्र को जपने से व्यक्ति को मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है और वह जीवन में सुख और शांति प्राप्त करता है।

कोई टिप्पणी नहीं: