} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 3 नवंबर 2024

America में प्रदर्शित होगी चंदौली के लेखक नवीन की पुस्तक@dilindialive

नवीन बोले, विश्व में भारत के बढ़ते प्रभुत्व का प्रतिफल है अमेरिका में हिन्दी को यह सम्मान

Chandoli (dil India live)। Troy, Michigan, USA. Troy Public Library द्वारा आयोजित Local Authors Fair 2024 में चन्दौली, उत्तर प्रदेश के हिन्दी लेखक नवीन सिंह को अपनी हिन्दी की पुस्तकें प्रदर्शित करने का मौका मिला है। इस पुस्तक मेले में लेखकों का चयन आवेदन के माध्यम से होता है। लाइब्रेरी ने नवीन सिंह को वर्ष 2023 के पुस्तक मेले में भी यह अवसर प्रदान किया था। नवीन सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भारतीय पुस्तक प्रेमियों के साथ-साथ अमेरिकी नागरिकों ने भी हिन्दी और भारत की संस्कृति में गहरी रुचि दिखाई थी। पिछले वर्ष के आयोजन की शानदार सफलता को देखते हुए, इस वर्ष भी हज़ारों पाठकों के मेले में शामिल होने की उम्मीद है। जिस ज्ञान की नींव पे विराट अमेरिका खड़ा है, यह मेला उसी ज्ञान का एक जश्न है।


Troy School District के छात्रों को इस मेले में अनेक अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। नवीन मानते हैं कि विश्व पटल पर भारत के बढ़ते प्रभुत्व का यह प्रतिफल ही है कि अमेरिका में हिन्दी को यह सम्मान मिला है। एक अंग्रेज़ी भाषी देश में हिन्दी को यह अवसर मिलने का कारण अमेरिका की उदार सोच तथा इसके द्वारा विविधता का सम्मान करना है। इस देश में विभिन्नता विभूषित होती है। 'गूँज दबते स्वरों की’ कहानी संग्रह भारतीय ज्ञानपीठ, ‘धुरी-अधूरी माँ’, उपन्यास, ‘सारंगी गीत मंथन के’ कविता संग्रह नवीन सिंह की प्रमुख कृतियाँ हैं।। ‘काशी की क़लम‘ (Kashi-krit.blogspot.com) ब्लॉग पर लेखन निरंतर हो रहा है। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग तथा Pratilipi.com द्वारा विभिन्न कहानियों और कविताओं को सम्मान प्राप्त है। नवीन ने लोगों से अपील किया है कि यदि आप 16 नवंबर 2024 को Troy के आस-पास हों, तो क़िताबों की सैर का यह अच्छा मौक़ा आपके लिए होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: