} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 26 नवंबर 2024

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर प्राथमिक विद्यालय गौराकलां में हुई गोष्ठी

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस

Varanasi (dil India live)। विकासखंड चिरईगांव के प्राथमिक विद्यालय गौराकलां में संविधान दिवस प्रिंसिपल आरती देवी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास संग मनाया गया।

इस अवसर पर आरती देवी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान के बारे में जानकारियां दी। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाई गई।

इस अवसर पर अटेवा के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक ने भारतीय संविधान पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए 26 नवम्बर का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्ष 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि इसी दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाते हैं। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नागरिकों द्वारा संविधान के प्रति निष्ठा तथा सम्मान रखना है। वरिष्ठ अध्यापिका रेखा उपाध्याय ने कहा कि बीआर अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता है। भारत सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया है। इस दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया, और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। प्रिंसिपल आरती देवी, अटेवा के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक, रेखा उपाध्याय, सादिया तबस्सुम, अनीता सिंह, शशिकला, प्रमिला सिंह, ज्योति कुमारी, शक्ति कुमारी, त्रिलोकी प्रसाद सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: