} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 23 नवंबर 2024

Rajatalab में एक सप्ताह से नहीं मिल पा रहा ग्रामीणों को पेयजल, मचा हाहाकार



Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). राजातालाब बाजार और आसपास के लोगों को पिछले एक सप्ताह से पेयजल नहीं मिल पा रहा है। राजातालाब, रानी बाजार, कचनार में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से हाहाकार मचा हुआ है। इस समस्या को सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने एक्स पर भी शेयर किया है। इसके बावजूद अभी तक समस्या जस-की-तस बनी हुई है।

बताया जाता है कि यहां पर पानी की आपूर्ति भिखारीपुर स्थित ओवर हेड टैंक से होती है। सात दिनों से पानी बाधित होने के बाद भी जल निगम की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया। इसे लेकर राज कुमार गुप्ता, सुरेश शर्मा, सभेलाल पटेल, संतोष राय, श्रीनाथ गुप्ता, प्रदीप कनौजिया ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए बातचीत किया गया तो अवर अभियंता दीपक पांडेय ने मोटर खराब होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया। लोगों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों के सामने पीने के पानी की उपलब्धता की चुनौती बनी हुई है। लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं लोगों ने चेताया है कि 24 घंटे के अंदर पेयजल आपूर्ति नही होती है तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।इस दौरान पानी नही तो बिल नही का नारा भी बुलंद होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: