} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 19 जनवरी 2025

217 लोगों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण 40 में निकला मोतियाबिंद

सभी का होगा मोतियाबिंद का आपरेशन वो भी निःशुल्क 


  • Mohd Rizwan 
Varanasi (dil India live). आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन रविवार को सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के भन्दहा कला, कैथी केंद्र पर किया गया। शिविर में कुल 217 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया जिसमे से चिन्हित 40 मोतियाबिंद के मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन, लेंस और चश्मा की सुविधा दी जायेगी। ऑपरेशन के लिए सभी मरीजों को अस्पताल की बस द्वारा रिंग रोड माधोपुर स्थित आरजेआई अस्पताल ले जाया गया जहाँ अन्य आवश्यक जांच के उपरान्त सोमवार को आपरेशन किया जाएगा। सभी मरीजो को वापस मंगलवार को अस्पताल की बस द्वारा वापस आशा केंद्र पर पहुंचा दिया जाएगा इन लोगों का 23 फरवरी को पुनः परीक्षण इसी केंद्र पर किया जाएगा। 

नेत्र परीक्षण शिविर में आरजे अस्पताल की टीम में युगल चन्द्र के नेत्रित्व में रिया, शालू, संजू, जयेंद्र और आशुतोष शामिल रहे।आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि जिला अंधत्व निवारण समिति और आशा ट्रस्ट के सौजन्य से ऐसे शिविर भविष्य में भी लगाये जायेंगे जिससे क्षेत्र के सभी जरूरतमंद और गरीब लोगों को मोतियाबिंद से निजात मिल सके। शिविर के आयोजन में प्रदीप सिंह, अरुण कुमार पाण्डेय, अमित कुमार, जनक नंदिनी, ज्योति सिंह, नर नाहर पाण्डेय, रमेश प्रसाद, मिथिलेश दुबे, महेंद्र राठोर, सूरज पाण्डेय, सत्येन्द्र दुबे, घनश्याम सिंह, आंचल, मोनी, सुनीता, साधना पाण्डेय आदि का विशेष सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: