} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 11 जनवरी 2025

Mahakumbh k खास श्रद्धालुओं को दर्शन और सुरक्षा देगा प्रोटोकॉल कंट्रोल-रूम

ADCP और ACM बने नोडल अफसर

फोन ना बंद करने की कर्मचारियों को डीएम ने दी हिदायत

Varanasi (dil India live)। महाकुंभ के दौरान वाराणसी आने वाले वीआईपी और विशिष्ट लोगों को सुविधाएं और इंतजाम देने के लिए जिला स्तरीय प्रोटोकॉल कंट्रोल रूम बनाया गया। यह कंट्रोल रूम 11 जनवरी से 28 फरवरी तक रहेगा। कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। श्रद्धालुओं और महानुभावों को अल्पसमय में उनकी गरिमा के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएगी। कंट्रोल रूम में पुलिस और प्रशासन के राजपत्रित अधिकारी नोडल अफसर के तौर पर नियुक्त किए गए हैं। वहीं अफसरों के अलावा आठ-आठ घंटे की तीन पालियां रहेंगी, जिसमें शिफ्टवार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 के चलते बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं के साथ-साथ अतिविशिष्ट, विशिष्ट अतिथि बनारस आएंगे। उनके साथ विदेशी महानुभाव का प्रयागराज महाकुम्भ के साथ-साथ वाराणसी, मिर्जापर और अयोध्या आना संभावित है। शासन के निर्देशानुसार वाराणसी में प्रोटोकाल सेक्शन को एक्टिव किया गया है। इसके लिए 24×7 के लिए श्रद्धालुओं और महानुभावों को अल्पसमय में उनकी गारिमा के अनुरूप आवश्यक सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए टीम बनाई गई है। इसके अलावा अन्य टीमें भी कुंभ के दौरान सक्रिय रहेंगी।

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया हैं। जिसका टेलीफोन नंबर 0542-2970111 रहेगा। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने प्रोटोकाल नियंत्रण कक्ष में अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल सुशील कुमार गंगा प्रसाद और अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम शांतनु सिनसिनवार को नियुक्ति किया है। दोनों अफसर पुलिस और प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी के तौर पर नामित किए गए हैं। नियंत्रण कक्ष में नियंत्रणाधीन 8-8 घंटों के लिए 03 पालियां संचालित की जाएंगी। प्रोटोकाल नियंत्रण कक्ष में प्रोटोकाल सम्बन्धित अधिकारी की तैनाती की गई है। शिफ्टवार अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी 11 जनवरी से 28 फरवरी तक के लिए लगाई गई है।

जिलाधिकारी ने शिफ्टवार ड्यूटी के लिए नामित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे नोडल अधिकारी के निर्देशन में महाकुम्भ-2025 नियंत्रण कक्ष में डयूटी करना सुनिश्चित करेंगे और बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ नही रखेंगें। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने परदण्डात्मक कार्यवाही की जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: