} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 27 जनवरी 2025

हमे समाज में बराबरी का अधिकार देता है संविधान

द मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मना गणतंत्र दिवस

Varanasi (dil India live)। बड़ी बाजार स्थित द मॉडर्न  पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 10 बजे स्कूल के प्रिंसिपल अब्दुल वफ़ा अंसारी तथा विशिष्ट अतिथि बायोनेक फार्मा के चीफ़ फैयाज अहमद खान ने झंडारोहण किया। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान पढ़ा गया, तत्पश्चात कक्षा 3, 5, 6,7,8, तथा 9 के छात्र और छात्राओं ने देश भक्ति गीत, नाटक, और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 


कार्यक्रम में आए बायोनेक फार्मा के चीफ़ फैयाज अहमद खान ने कहा कि हमारा मुल्क सदियों से अपनी एक अलग तरह की पहचान रखता है, इस मुल्क के संविधान में सभी धर्मों, सभी जातियों को एक साथ जीने और रहने का अधिकार मिलता है, हमे इस मुल्क की तरक्की के लिए संविधान को सामने रख कर अपने मौलिक कर्तव्यों पर चलना होगा। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल श्री अब्दुल वफ़ा अंसारी ने मेहमानों और अभिभावकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि देश में नफरतों को खत्म करके हम सबको मिल कर ऐसा कार्य करना होगा जिससे हमारा देश  तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर सके।

संचालन जफर अंसारी ने किया इनके अलावा सोफिया अहमद, रोजीना, रहमतुल्लाह, अंकित, जुबैदा, तबस्सुम, रिजवाना, हंजला,आमिर इत्यादि के साथ साथ बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक गण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: