} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 28 जनवरी 2025

Safar-e-Husaini की याद में सदर इमामबाड़े में उठाया जाएगा अमारी का जुलूस

सैकड़ों साल कदीमी जुलूस में शहर भर की अंजुमनें करेंगी शिरकत

  • मोहम्मद रिजवान 

Varanasi (dil India live). इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों के कर्बला के सफर की याद में बुधवार को सदर इमामबाड़ा लाट सरैया में  अमारी और दुलदुल का जुलूस उठाया जाएगा। इस जुलूस में शहर भर की सभी अंजुमनें शिरकत करेंगी और नौहाख्वानी व मातम करेंगी। जुलूस में वाराणसी सहित आस-पास के शिया समुदाय के लोग शिरकत करेंगे। वहीं समाचार लिखे जाने तक शिया बहुल इलाकों में मजलिसों का दौर जारी रहा। इस संबंध में शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के रजब माह की 28 तारीख सन 60 हिजरी को इमाम हुसैन अपने कुनबे के साथ मदीने से कर्बला के लिए रवाना हुए थे। यह उनका अंतिम सफर था। इस सफर के दौरान वो 2 मुहर्रम सन 61 हिजरी को कर्बला पहुंचे थे। वहां उस दौर का जालिम बादशाह यजीद ने उन्हें उनके 71 साथियों के साथ शहीद कर दिया था। फरमान हैदर ने बताया कि इस दौरान इमाम हुसैन के 6 माह के बच्चे को भी शहीद किया गया। जिसके लिए पानी मांगने को इमाम हुसैन जंग के मैदान में पहुंचे थे। जहां हमला नामक शख्स ने ऊंट का शिकार करने वाले तीन फल के तीर से मारकर उनके 6 महीने के बेटे अली असगर को शहीद किया था। 

फरमान हैदर ने बताया- इसी की याद में लाट सरैया स्थित सदर इमामबाड़े से बुधवार को दिन में 1 बजे सफर-ए-हुसैनी का जुलूस उठाया जाएगा। अमारी के इस जुलूस में शहर की नामचीन सभी अंजुमनें शिरकत करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: