} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 21 जनवरी 2025

छात्रों को परिश्रम करके भविष्य में सफलताएं अर्जित करनी है तो युवावस्था से ही संकल्पित होकर करें तैयारी-सोमारु प्रधान

बोले सोमारू प्रधान: अनुराग वैभव छात्रवृत्ति ग्रामीण छात्रों के लिए बेहद हितकारी

प्रतिभा संपन्न छात्रों को नगद राशि देकर किया गया सम्मान 

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). वाराणसी के राजातालाब में अनुराग वैभव छात्रवृत्ति योजना के तहत महामना इंटर कॉलेज के बच्चों में छात्रों को नगद राशि प्रदान की गई। इस दौरान यहां पर दो हजार से अधिक छात्रों के बीच चुने हुए बहुमुखी प्रतिभा के धनी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस दौरान यहां पर छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करते हुए पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारु प्रधान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छात्रों को परिश्रम करके भविष्य में सफलताएं अर्जित करनी है। इसके लिए युवावस्था से संकल्पित होकर तैयारी करें।उन्होंने कहा कि अनुराग वैभव भी इसी विद्यालय का छात्र था। उसकी स्मृति में यह छात्रवृत्ति योजना जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की जाती है। अब तक छात्रवृत्ति योजना से विगत 5 वर्षों में सैकड़ो छात्र लाभान्वित हो चुके हैं।


   पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक एन डी पांडेय ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्र परिश्रम करें तो सफलता उनके पास स्वत: आ जाएगी। उन्होंने कहा कि वे लोग भी ग्रामीण परिवेश और गरीबी में रहकर पढ़े लिखे हैं। इस दौरान यहां पर कार्यक्रम को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ चंद्रमणि, गंगापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर श्री प्रकाश सिंह, भारतीय शिक्षा मंदिर के प्रधानाचार्य चारू चंद त्रिपाठी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ माध्यमिक के मंडल अध्यक्ष प्रणय सिंह, रामफल प्रधान ने भी संबोधित किया।छात्रों को पुरस्कार राशि अतिथियों ने प्रदान किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शिवांगी पटेल, मौसम मौर्य, प्रशांत,अभिषेक,रागिनी आदि रहे। कुल 21 साथ छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिला।

कोई टिप्पणी नहीं: