} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 21 जनवरी 2025

76 th Republic day पर हर डाकघर में तिरंगा फहराने के साथ ही लगेगी 'डाक चौपाल'

चौपाल में ‘सरकारी सेवाएँ आपके द्वार’ के तहत नागरिक सेवाओं का मिलेगा लाभ-पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव


Ahmadabad (dil India live). भारतीय डाक विभाग द्वारा गुजरात परिमंडल में 26 जनवरी, 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें हर डाकघर में तिरंगा फहराने के साथ-साथ 'डाक चौपाल' का भी आयोजन किया जाएगा। उत्तर गुजरात परिक्षेत्र, अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आवश्यक सरकारी और नागरिक-केंद्रित सेवाओं को समाज के अंतिम छोर तक ले जाना है, जिसका फायदा गुजरात की जनता और सभी लाभार्थियों को मिलेगा। केंद्रीय सेवाओं के साथ-साथ राज्य स्तर की विभिन्न सामाजिक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी एक छत के नीचे प्राप्त हो सकेगा। इनमें ‘सरकारी सेवाएँ आपके द्वार’ के तहत वित्तीय सेवायें, बीमा, पेमेन्ट्स बैंक सेवायें, डीबीटी, ई कॉमर्स और निर्यात सेवाएँ सहित तमाम नागरिक केंद्रित सेवाओं के बारे में जागरूकता फैलाकर लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।


पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघर अब केवल पारंपरिक डाक सेवा प्रदान करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को लागू करने में एक अहम कड़ी बन चुके हैं। डाक विभाग ने अपने कार्यों का विस्तार करते हुए अपनी सेवाओं को डिजिटल माध्यम से और अधिक सुलभ बना दिया है। ऐसे में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर डिजिटल इण्डिया, वित्तीय समावेशन और अंत्योदय की संकल्पना से समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने हेतु गुजरात में विभिन्न जगहों पर डाक चौपाल का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन नागरिकों को सीधे तौर पर सरकार की योजनाओं से जोड़ने का एक प्रभावी तरीका साबित होगा।  

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बदलते परिवेश में डाक सेवाओं की बदलती भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि डाक विभाग पत्र-पार्सल के साथ-साथ बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण, कॉमन सर्विस सेंटर, डाक घर निर्यात केंद्र जैसे तमाम जनोन्मुखी कार्य कर रहा है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकिया आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। सीईएलसी के तहत घर बैठे बच्चों का आधार बनाने, मोबाइल अपडेट करने, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, डीबीटी, बिल पेमेंट, एईपीएस द्वारा बैंक खाते से भुगतान, वाहनों का बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाएं आईपीपीबी द्वारा डाकिया के माध्यम से घर बैठे मुहैया कराई जा रही हैं। 

गौरतलब है कि गुजरात डाक परिमंडल के अधीन कुल  8,888 डाकघर शामिल हैं। इसमें उत्तर गुजरात परिक्षेत्र, अहमदाबाद  में 2,262 दक्षिण गुजरात परिक्षेत्र, वड़ोदरा में 3,629 और सौराष्ट्र-कच्छ परिक्षेत्र, राजकोट में 2,997 डाकघर हैं।  इतने व्यापक तौर पर डाक चौपाल के माध्यम से लोग सरकार की योजनाओं से सीधे जुड़ सकेंगे और अपनी जरूरतों के अनुसार जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: