} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 27 जनवरी 2025

Sultan Club में शान से लहराया तिरंगा

सुल्तान क्लब ने दिया देश की एकता पर जोर 

Varanasi (dil India live)। सामाजिक संस्था " सुल्तान क्लब " द्वारा बड़ीबाजार संजय गांधी नगर कॉलोनी में संस्था अध्यक्ष डॉक्टर एहतेशामुल हक ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान पढ़ा गया और देशभक्ति की नज़्में पेश की गई। इस दौरान शहर भर में स्वच्छता बनाएं रखने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शपथ भी दलाई गई।
76 वां गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि समाजसेवी हाजी सलमान बशर ने कहा कि आजादी के दिनों में हमारे देश के पत्रकार और साहित्यकार अपने-अपने तरीके से आजादी के पथ पर अग्रसर थे,और ईमानदारी के साथ सच्ची पत्रकारिता निभाते थे। स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद सेनानियों और देशभक्ति पर विस्तृत प्रकाश डाला।

डॉक्टर एहतेशामुल हक ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने के लिए सभी धर्म का सम्मान व देश के कानून पर अमल करना होगा, हमें अपने बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक तालीम भी दिलानी होगी, देश में खुशहाली और तरक्की, सत्य और अहिंसा के पथ पर चल कर ही आ सकती है। 
इस अवसर पर डॉ एहतेशामुल हक, हाजी सलमान बशर, महबूब आलम, एच. हसन नन्हें, अब्दुर्रहमान, मुस्लिम जावेद अख्तर, हाफिज मुनीर, अकबर बशर इत्यादि भारी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: