} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 31 जनवरी 2025

Ghazipur में सड़क दुघर्टना में आठ की मौत से मचा कोहराम

कुंभ से लौट रहे थे सभी, चीख पुकार के बीच पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी 


Mohd Rizwan 

Ghazipur (dil India live)। प्रयागराज कुंभ मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप वैन‌ को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी है, जिसमें आठ लोगों की मौत की खबर है और अन्य सभी लोग घायल हो हैं। हादसा उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर के नंदगंज थाने के पास कुसमी कला इलाके में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय पिकअप वैन में लगभग 24 श्रद्धालु यात्री सवार थे। तभी ट्रक ने पिकअप को धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद हर तरफ चीख पुकार शुरू हो गई। आसपास के लोगो ने दौड़ कर दुर्घटनाग्रस्त लोगो को मदद पहुचाई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में कुल 6 लोगो की मौत हो गई है। 13 अन्य घायल बताये जा रहे है।

दुर्घटना में सभी घायल बांसगांव गोरखपुर के बताए जा रहे हैं। मृतकों के नाम अभी जानकारी में नहीं आये है। समाचार लिखे जाने तक सभी 13 घायलों का इलाज गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार इनमे कई गंभीर रूप से घायल भी है। दुर्घटना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी गाज़ीपुर आर्यका अखौरी ने बताया है कि ये सभी लोग कुंभ से नहा कर आ रहे थे।

हादसे में मरने वाले सभी श्रद्धालु गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के हरदीचक गांव के निवासी थे। मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। उनकी पहचान इस प्रकार है:

अमर सिंह (45) पुत्र शंभू सिंह

नित्या सिंह (5) पुत्री अमर सिंह

सुधा चौरसिया (55) पत्नी त्रिलोकी चौरसिया

सुरेंद्र गुप्ता (54) पुत्र रामप्यारे गुप्ता

लीलावती (40) पत्नी सिधु गुप्ता

श्याम सुंदर (45) पुत्र शहजादे सिंह

पुष्पा देवी (स्नेहलता) (40) पत्नी अजय यादव

गुलाबी देवी (45) पत्नी रविंद्र यादव

घटनास्थल पर जिला अधिकारी आर्यका अखौरी समेत प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डंपर चालक की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: