} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 5 जनवरी 2025

New Delhi में बढ़ गया क्राइम, दिनदहाड़े सोने की लूट से हड़कंप

लुटेरे 12 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी, शॉप से ले उड़े 


Mohd Rizwan 
Varanasi (dil India live). देश की राजधानी नई दिल्ली में दिनदहाड़े सोने की लूट से हड़कंप मच गया। मंगोलपुरी इलाके में रविवार को एक ज्वेलरी शोरूम को लुटेरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि वहां से लुटेरे 12 लाख रुपए से ज्यादा की ज्वेलरी लूट ले गए। पुलिस ने बताया कि 8 लुटेरों ने धारदार हथियार लेकर शोरूम में दाखिल हुए थे। डकैतों ने आसपास की दुकानों को भी लूटने का प्रयास किया। लेकिन दुकानदारों ने उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया था। इसके बाद लुटेरे मौके से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए दुकानों के और इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बहरहाल इस घटना से वहां हड़कंप मच गया साथ ही व्यापारी कैसे बेखौफ होकर व्यापार करें यह एक बड़ा सवाल लोगों की जुबां पर है।

कोई टिप्पणी नहीं: