} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

पूर्वांचल में पैर पसारने लगे ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का संगठन पर जोर

वाराणसी 01 जुलाईं (दिल इंडिया लाइव)। ओवैसी पूर्वांचल में पैर पसारने लगे है। बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन भले ही बंगाल और बिहार में कोई बड़ा उल्टफेर न कर पायी हो मगर यूपी में 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर मजलिस उत्साह में है। इस चुनाव के पूर्व मजालिस का पूरा ज़ोर संगठन के गठन पर हैं। 

यही वजह है कि शौक़त अली (प्रदेश अध्यक्ष) की मुहिम को लगातार आगे बढ़ाते हुए  परवेज कादिर खान (प्रदेश सचिव) ने जिला वाराणसी के विधानसभा क्षेत्र कैंट 390 के चार वार्डो का गठन किया, जिसमे वार्ड नंबर 9 में नसीम अहमद अंसारी, वार्ड नंबर 23 मे कय्यूम अंसारी, वार्ड नंबर 25 में मो० फैजान इदरीसी, व वार्ड नंबर 48 मे मो० वसीम अख्तर को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया तथा 22 बूथ अध्यक्ष को नियुक्ति किया गया है।

 जनसम्पर्क के लिए बनाई टीम



 जैनुल, हाफिज फरीद, सलीम, नसीम, मोबीन, मुस्तकीम, नसरुद्दीन, अबरार, ताज कुरैशी, शाहरुख खान, फैजुल रसूल खान, विशाल मौर्य, महेंद्र सिंह एडवोकेट, सुल्तान आदि जनसम्पर्क टीम में हैं। परवेज कादिर खां ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जनसम्पर्क के लिए टीम बनाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: