} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

मैनेजरों ने मदरसो की समस्याओं पर डाली रौशनी

नये पद सृजन की उठीं मांग

वाराणसी 19 जुलाई (दिल इंडिया लाइव)। मदरसा मैनेजर एसोसिएशन की बैठक में मदरसे के नये पद सृजन,पुराने पदो की भर्ती , आदर्श प्रशासन योजना और अन्य चीजो पर अपने विचार वयक्त किये गये।

मदरसा खानम जान अरबिक स्कूल अर्दली बाजार के कार्यालय में मदरसा मैनेजर एसोसिएशन वाराणसी की हुई इस विशेष बैठक आहूत की सदारत मौलवी मंजूर अहमद साहब ने की जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि जिला अल्पसंख्यक कार्यालय के प्राप्त पत्र 8 जुलाई 2021 का सफल क्रियान्वयन कराया जाए तथा भविष्य में भी कार्यालय से समन्वय के आधार पर संपर्क में रहकर हर समस्या का उचित निराकरण कर वाराणसी में एक सर्वोच्च सफल व्यवस्था स्थापित की जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिसकी अध्यक्षता मौलाना मंजूर साहब (मदरसा मतले उलूम कमलगड़हा)  दानीश शहाब (प्रबंधक मदरसा खानम जान), संचालन मौलाना अखलाक़ अहमद जनरल सेक्रेटरी तन्जीम मैनेजर्स मदारिस अरबिया (मदरसा मज़्हरूल उलूम पिलीकोठी) ने की।बैठक मे जनाब रिजवान अहमद( मदरसा चिरागे उलूम रसूलपुरा) , हाजी आलमगीर सिद्दिकी( मदरसा मजिदिया सराय हड़हा), सय्यद जीशान ( मदरसा जामिया अल्विया) व अन्य मदरसो के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। शुक्रिया शहाबुद्दीन लोधी उपाध्यक्ष मैनेजर्स मदारिस अरबिया ने किया।

बैठक मे मदरसे के नये पद सृजन,पुराने पदो की भर्ती , आदर्श प्रशासन योजना और अन्य चीजो पर अपने विचार वयक्त किये गये।

कोई टिप्पणी नहीं: