} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 29 जुलाई 2021

बच्चे अब्दुल कलाम को बनायें अपना आइडियल

वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। मिसाइल मैन, देश के पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की छठी पुण्यतिथि हनुमान फाटक स्थित जावेद के आवास पर सुफिया-ए-हिंद फाउंडेशन ने मनाते हुए उनकी जिन्दगी और कार्यो पर रौशनी डाली। इस मौके पर शफीक अहमद मुजददीदी ने अध्यक्षता करते हुए  कहा कि समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना बहुत ही जरूरी है। बच्चों को अब्दुल कलाम साहब जैसी शक्सीयत को अपना आइडियल बनाना होगा। हम अपने लक्ष्य को अगर वक्त पर प्राप्त करना चाहते हैं तो इसलिए हमें देश के प्रति समर्पित होकर कलाम साहब की शिक्षा को अपनाना होगा। ठीक वैसे ही जैसे देश का नाम अब्दुल कलाम साहब ने रौशन किया। वैसे ही उनके जीवन से प्रेरित होकर युवा वर्गों को अपना सपना साकार करना चाहिए। तमाम दुख और कठिनाईयां झेलते हुए एपीजे अब्दुल कलाम उस मुकाम पर पहुंचे थे जहां पहुंचने का सपना हर इंसान देख और सोच भी नहीं पाता। भारत रत्नअब्दुल कलाम साहब के निधन से सभी ने अपना एक अनमोल रत्न खो दिया, जिसकी भरपायी बहुत ही मुश्किल है। इस कार्यक्रम मौलाना अब्दुल मुट्टलिब, शाहिद जमाल अंसारी, जावेद अंसारी, शिवम चौरसिया, रवि कुमार राय, मनीष, हैदर अली, मोहम्मद जावेद, निसार अहमद, मकबूल अहमद, नोमान अख्तर आदि मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: