} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 18 जुलाई 2021

इनरव्हील सेन्ट्रल की ये है नई टीम

प्रसिडेंट रीना व सेक्रेटरी कविता ने संभाला कार्यभार 

कैंसर अनाथालय के लिए दिया डोनेशन



वाराणसी 17 जुलाई (दिल इंडिया लाइव)। इनरव्हील क्लब वाराणसी सेन्ट्रल का पदग्रहण समारोह भेलूपुर स्थित होटल डायमंड में समपन्न हुआ। इस मौके पर प्रसिडेंट रीना गर्ग ने अपनी टीम सेक्रेटरी कविता शाह, ट्रेजरार कविता बजाज सहित लगातार दूसरी बार सत्र 2021-22 के लिये कार्यभार सम्भाला।

कार्यक्रम का आगाज़ डिस्ट्रीक चेयरमैन अर्चना वाजपेयी को सेक्रेटरी आशा अग्रवाल ने एवं नवनिर्वाचित प्रसिडेंट रीना गर्ग को सचिव कविता शाह ने कालर पहनाकर औपचारिक्ता पूरी करने के साथ हुआ। प्रसिडेंट रीना गर्ग ने अतिथियों का स्वागत 


करते हुए कहा कि ‘‘इनरव्हील क्लब’’ सेवा एवं सहचर्य की अतंराष्ट्रीय एवं गैरसरकारी स्वयंसेवी संस्था है। जो सदस्यों के आपसी सहयोग से अग्रसर है और समय समय पर समाज में सेवा एवं सहयोग के कार्य करती है।

क्लब की सचिव कविता शाह द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद सत्र 2021-22 के लिये निर्वाचित टीम को पदभार ग्रहण कराया गया। इस मौके पर प्रसिडेंट रीना गर्ग ने आगामी सत्र 2021-22 के लिये प्रोजेक्ट की जानकारी दी और अपने घर और परिजनों से दूर कैंसर रूपी गम्भीर बीमारी से संघर्ष कर रहे रोगियों के अनाथालय के लिये क्लब की ओर से डोनेशन दिया। साथ ही अनाथालय में रहने वाली युवतियो के लिए 280 सेनेटरी नैपकिन और 50 मीटर ड्रेस मेटेरियल प्रदान किया गया। इस दौरान एमओसी मधुलिका त्रिपाठी, पीपी रमन गर्ग, पीपी अलका शाह, पीपी शबनम अग्रवाल, पीएपी नंदनी भार्गव, अलका माथुर मौजूद रही। 

कोई टिप्पणी नहीं: