} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 7 जुलाई 2021

दलित बेटी की शादी के लिए शिक्षकों ने दिया तीन लाख

शिक्षामित्र बेचू का लंबी बीमारी के बाद हुआ था निधन

वाराणसी 7 जुलाई। विकासखंड चिरईगांव के प्राथमिक विद्यालय सीवों के शिक्षामित्र बेचू प्रसाद का विगत दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, उनके परिवार की


आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय थी, आगामी 13 जुलाई को बेचू प्रसाद के बिटिया की शादी होना तय है, गरीब दलित की बेटी की शादी के पहले ही पिता का निधन हो गया, परिवार को मदद के लिए शिक्षक समाज बढ़ चढ़कर आगे आया।

     गरीब परिवार की स्थिति को देखकर परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक, अनुदेशक व शिक्षा मित्र ने मदद के लिए परिवार के सदस्य के खाते में और नगद राशि लगभग ₹3लाख बिटिया की शादी के लिए दिया। सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने यह सिद्ध कर दिया कि सिर्फ बेसिक शिक्षा का कायाकल्प ही नहीं बल्कि मुसीबत के समय में भी किसी की भी मदद करने में आगे रहते हैं, यही असली मानवता की पहचान है जो इंसानियत की सेवा सबसे बड़ा धर्म कहलाता है।

        शिक्षामित्र स्वर्गीय बेचू प्रसाद के परिवार को आर्थिक मदद के लिए नगद राशि देने पहुंचने वालों में रविंद्र यादव, ज्योति भूषण त्रिपाठी, प्रमोद कुमार पटेल, प्रमोद यादव, राजीव कुमार सिंह, कुंवर भगत सिंह, अखिलेश्वर गुप्ता, केशव पांडे, एहतेशामुल हक, अभय, मनीष कुशवाहा, ओ पी मौर्या, शैलेंद्र पांडे, अजय यादव, बी एन यादव, शिवकुमार इत्यादि थे।

कोई टिप्पणी नहीं: