} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 25 जुलाई 2021

प्राथामिक विद्यालय में बांटी जा रही पुस्तकें

पुस्तक पाकर प्रफुल्लित हुए छात्र-छात्राएं

वाराणसी24 जुलाई(दिल इंडिया लाइव)।चिरईगांव विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय गौराकला में पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन प्रिंसिपल आरती देवी की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजेश कुमार उर्फ राजू ने छात्र एवं छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक वितरण किया।

 ग्राम प्रधान राजू ने कहा कि कुरोना महामारी के कारण विद्यालय बंद चल रहे हैं परंतु सरकार की ओर से बच्चों तक पुस्तक पहुंचाई जा रही हैं ताकि उनका भविष्य अंधकार मय न हो, छात्र एवं छात्राएं निःशुल्क किताब पाकर प्रफुल्लित हुए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूल में कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं बच्चों को निशुल्क पुस्तकें, निशुल्क ड्रेस, निशुल्क बैग, निशुल्क जूता व मोजा और एमडीएम की व्यवस्था की गई है, नामांकन का काम जारी है सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश कराएं, सरकारी स्कूल में प्रशिक्षित अध्यापकों के द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है।

प्रिंसिपल आरती देवी ने कहा कि अपने बच्चों को घरों पर पढ़ने के लिए प्रेरित करें और कोविड के नियम का पालन करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर वंदना पांडे, एहतेशामूल हक, अनीता सिंह, शशिकला, प्रमिला सिंह, शक्ति कुमारी, त्रिलोकी प्रसाद गुप्त इत्यादि मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं: