} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 5 जुलाई 2021

विश्व पर्यावरण दिवस

धरा को हरा बनाने को सभी लें पौधरोपण का संकल्प

वाराणसी 05 जुलाई (दिल इंडिया ल्इव)। सिगरा क्षेत्र के गोपाल विहार कालोनी में शुक्रवार को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 21 पौधों का रोपण किया। विधायक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा प्रदूषण से मुक्ति के लिए सबसे अधिक शुद्ध वायु आवश्यक है। इसके लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। हमारे केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर पूरे मानसून तक वृक्षारोपण कार्यक्रम अनवरत चलेगा। देव एक्सल फ़ाउंडेशन भी इस मुहिम में शामिल है आज पौधारोपण के कार्यक्रम की शुरुआत किया गया है।

देव एक्सल फ़ाउंडेशन के प्रमुख विनय कुमार सिंह ने कहा वृक्षारोपण आने वाली पीढि़यों के लिए स्वस्थ्य हवा और स्वच्छ जल की मुहिम का हिस्सा है। सभी लोगों को प्रेरित किया जाय कि सभी अपने आस-पास वृक्ष लगाकर धरा को हरा भरा बनाने में सहयोग करें। हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना ही चाहिए। काशी में विधायक द्वारा वृक्षारोपण से लोगो को जोड़कर अच्छी मुहिम चलाई जा रही है। आने वाले कुछ वर्षों में यहां आसपास का वातावरण हराभरा होगा। सभी लोग तन्मयता से वृक्षारोपण करें। जिसका लाभ सभी को मिलेगा। जीवन जीने के लिये सबसे अधिक शुद्ध वायु आवश्यक है। बिना वृक्षारोपण के शुद्ध वायु मिलना मुमकिन नहीं है। इस अवसर पर विनय कुमार सिंह, विशाल गुप्ता, दीपक पुरसवानी आदि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: