} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 3 जुलाई 2021

क़ुरैशी समाज को सपा ने छला- शाहनवाज़ आलम

बकरीद पर स्लाटर हाउस खोलने के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस करेगी आंदोलन

प्रयागराज, 3 जुलाई (दिल इंडिया लाइव)। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम ने अटाला इलाके में क़ुरैशी समाज के लोगों से मुलाक़ात कर उनके मुद्दों पर संघर्ष करने का वादा किया।

मीडिया से शाहनवाज़ ने कहा कि योगी सरकार में सांप्रदायिक द्वेष के कारण क़ुरैशी समाज के लोगों को फ़र्ज़ी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। वहीं स्लाटर हाउस बन्द करा कर इस समाज के लोगों की आजीविका पर भी हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर कांग्रेस सड़क पर संघर्ष करेगी।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि पिछली सपा सरकार में कानपुर से ले कर हापुड़ तक टेनेरियों को बन्द कर के क़ुरैशी समाज के पेट पर लात मारा गया था। समाजवादी पार्टी क़ुरैशी बिरादरी के वोट और नोट से खड़ी हुई लेकिन क़ुरैशी समाज को पिछड़ा वर्ग में आने के बावजूद सपा ने कभी भी नौकरियों में भर्ती नहीं दी। उन्होंने कहा कि क़ुरैशी समाज 40 विधान सभा सीटों को प्रभावित करता है लेकिन सपा ने उनमें नेता नहीं पैदा होने दिया जबकि क़ुरैशी समाज अखिलेश यादव के सजातीय बिरादरी से ज़्यादा संख्या में है। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर 24 जून को हर ज़िले से राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर क़ुरैशी समाज के मुद्दों को उठाया था। उन्होंने कहा कि बकरीद में स्लाटर हाउस खोलने और छोटे दुकानदारों को बूचड़ खाना खोलने की माँग को ले कर अल्पसंख्यक कांग्रेस आंदोलन करेगी।

प्रेस कां कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरशद अली, नूरुल क़ुरैशी, इरफान उल हक़, जावेद उर्फी, तालिब अहमद, नाज़ खान, हाजी सरताज, अंजुम नाज़, मुस्तकीम क़ुरैशी, अरमान क़ुरैशी आदि मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: