} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

दावते इस्लामी की पौधा लगाने की दावत




खुद लगाया पौधा, सभी को किया जागरूक

वाराणसी 9 जुलाई (दिल इंडिया लाइव)। दावते-ए-इस्लामी फैजान-ए-ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा इन दिनों जहां पौधारोपण किया जा रहा है वहीं दूसरों को भी पेड़ लगाने की संस्था दावत दे रही है। मो. फ़ारूक़, मद्रसतुल मदीना के उस्ताद आबिद अत्तारी एवं अब्दुल रहमान मिस्बाही की अगुवाई में शहर के कई इलाकों में लगातार आम, नीम और अन्य कई फलों के पौधे लगाए जा रहे हैं।

लोहता के डिवीज़न निगरान मो० फ़ारूक़ ने कहा कि वातावरण को सुरक्षित रखने रखने के लिए शजरकारी (पौधारोपण) करना बहुत ज़रूरी है। प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का कर्त्तव्य है। हमे एक अच्छे वातावरण में रहने के लिए अपने घर के आस पास पौधे न सिर्फ लगाने चाहिए बल्कि उनकी हिफाज़त भी करना चाहिए। जिससे वातावरण दूषित न हो। जिस प्रकार से जनसंख्या वृद्धि के कारण लगातार जंगल तथा हमारे आस पास के पौधे काटे जा रहे है वह प्रकृति से खिलवाड़ है जिसका खामियाजा हमको समय समय पर भुगतना पड़ता है।

डा. साजिद ने कहा कि अभी कोरोना काल में जब हमे ऑक्सीजन की आवश्यकता हुई तो हम दौड़ा भागी में लगे हुए थे, कि बस हमारे करीबी जो बीमार है उन्हें कही से भी ऑक्सीजन की पूर्ति हो जाये। लेकिन हमने कभी ये नही सोचा कि पूरे साल के बारह महीने हमे ऑक्सीजन कहाँ से मिलता है ? ये तो प्रकृति की देन है जो हमें मुफ्त में ऑक्सीजन मिल रहा है। वो भी हमारे आस पास के पेड़ पौधों से। इसलिये हमे आने वाली पीढ़ी के लिए पौधे लगा कर प्रकृति को सुरक्षित रखना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: