} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 17 सितंबर 2022

9 fru का होगा संचालन, Varanasi में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Cm के chc हाथी सहित चार नए एफ़आरयू चिन्हित

Chc चौकाघाट, दुर्गाकुंड व डीडीयू चिकित्सालय के mch विंग हुए fru


Varanasi (dil india live). जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर जनपद में चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ीकरण करते हुये निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में शासन ने जिले के चार सरकारी चिकित्सालयों को नवीन फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफ़आरयू) यानी प्रथम संदर्भन इकाई चिन्हित कर मुहर लगा दी है। इस तरह से अब जिले में नौ एफ़आरयू तैयार हो गए हैं।  

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने कहा कि जनपद में पूर्व से ही पांच एफआरयू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोलापुर, सीएचसी अराजीलाइन, सीएचसी गंगापुर (पिंडरा), जिला महिला चिकित्सालय और एलबीएस रामनगर संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही अब नए चार एफ़आरयू चिन्हित किए गए हैं। इनमें पहला है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से गोद ली गई सीएचसी हाथी बाजार, दूसरा नगरीय सीएचसी चौकाघाट, तीसरा सीएचसी दुर्गाकुंड और चौथा एमसीएच विंग, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय शामिल है। सीएमओ ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में इन नवीन एफआरयू को सक्रिय रूप से क्रियाशील करने के लिए जल्द ही निर्धारित आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वर्तमान में सीएचसी हाथी बाजार में 50 बेड सहित अन्य सुविधाएं हैं। वहीं सीएचसी चौकाघाट व सीएचसी दुर्गाकुंड में 30-30 बेड और दीनदयाल चिकित्सालय स्थित एमसीएच विंग में 50 बेड सहित अन्य चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसके अतिरिक्त सीएचसी चोलापुर में 30 बेड, रक्त भंडारण, जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) वार्ड, सिजेरियन प्रसव सुविधा, न्यू बोर्न स्टेबलाइज़ेशन यूनिट (एनबीएसयू) व 24 घंटे सातों दिन चिकित्सीय व स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। यहाँ अप्रैल 2022 से अब तक 58 सिजेरियन प्रसव किए जा चुके हैं। इसी तरह सीएचसी अराजीलाइन में 42 बेड सहित अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। यहाँ वित्त वर्ष में अब तक 27 सिजेरियन प्रसव किए जा चुके हैं। सीएचसी गंगापुर (पिंडरा) में 30 बेड सहित अन्य सेवाएं उलब्ध हैं और यहाँ अब तक 17 सिजेरियन प्रसव किया जा चुके हैं। एलबीएस चिकित्सालय रामनगर में करीब 150 बेड व जिला महिला चिकित्सालय में 180 बेड सहित अन्य सेवाएं 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध हैं।

एफ़आरयू में मिलने वाली सुविधाएं

 शासन के निर्धारित मानकों के क्रम में प्रथम रेफरल इकाइयों (एफआरयू) में व्यापक प्रसूती देखभाल सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिसमें सिजेरियन सेक्शन, नवजात शिशु गहन देखभाल, बीमार बच्चों की आपातकालीन देखभाल, परिवार नियोजन सेवाओं की समस्त सेवाएं, सुरक्षित गर्भपात सेवाएं उपचार, रक्त भंडारण इकाई (ब्लड स्टोरेज यूनिट) की उपलब्धता, 24 घंटे सातों दिन चिकित्सीय व स्वास्थ्य सुविधाएं और रेफरल परिवहन सेवाएं शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: