} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 14 सितंबर 2022

Satya Dev डिग्री कालेज में मनाया गया हिन्दी दिवस




Himanshu Rai 

Ghazipur (dil india live). सत्यदेव डिग्री कालेज, गाजीपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी और लघु कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के प्रबंध निदेशक डा. सानंद कुमार सिंह जी के हिंदी के मंचासिन विद्वानों के साहित्यिक परिचय के साथ स्वागत करते हुए कहा कि यह गौरव के उत्सव का क्षण है ।आज इस अवसर पर हम सभी साहित्यकारों के साहित्यिक कृतियों को याद करते हुए उनसे प्रेरणा ले।उन्होंने सभी छात्रों का आह्वान किया कि वे आज से हिंदी लिखने का अभ्यास शुरू करे।उन्होंने कहा की हिंदी भाषा का सम्मान करते हुए कम से कम एक पत्र मुझे ही संबोधित कर लिखे।उन्होंने मंच पर बैठे विद्वत जनों को  इंगित करते हुए कहा की ये जो लोग मंच पर बैठे है इन्होंने हिंदी को समृद्ध करने के लिए कुछ न कुछ दिया है।हमे हिंदी को दुनिया के कोने कोने में पहुंचने का प्रयास करना है।हम हिंदी का आदर करते हुए संकल्प लेते है कि हम सभी हिंदी को समृद्ध बनाने का सतत प्रयत्न करते रहे। इस अवसर पर हिंदी के विद्वानों में डा. प्रमोद श्रीवास्तव जी, डा. ऋचा राय जी, डा. संगीता मौर्य जी, डा. निरंजन जी,श्री कामेश्वर दूबे जी,का सम्मान अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

 संगोष्ठी में डा. ऋचा राय, डा. संगीता मौर्य, डा. निरंजन जी ने हिंदी साहित्य के संदर्भ में शोधपरक व्याख्यान दिए वही डा. प्रमोद, कामेश्वर दूबे ने अपनी कविताएं सुनाकर उपस्थित छात्र छात्राओं का मन मोह लिया।

संगोष्ठी के अध्यक्ष श्री अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी वक्ताओं के व्यक्तव्य का निष्कर्ष प्रस्तुत करते हुए ऐसे भव्य संगोष्ठी के आयोजन के लिए संस्था प्रमुख डा. सानंद सिंह का आभार व्यक्त किया।

अंत में डा. सानंद सिंह जी ने संगोष्ठी में उपस्थित सभी लोगो के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।संगोष्ठी का संचालन डिग्री कालेज के प्राचार्य डा o राम चन्द्र दूबे जी ने किया। संगोष्ठी में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय जी,सत्यदेव डिग्री कालेज के निदेशक श्री अमित रघुवंशी जी सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक के प्राचार्य,डिग्री कालेज के सभी प्राध्यापक और कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कोई टिप्पणी नहीं: