} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 28 सितंबर 2022

Aap के प्रदेश किसान प्रकोष्ठ का विस्तार

वाराणसी के कृष्ण चौरसिया प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अरविंद पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष

  • हरिशंकर सिंह को प्रदेश सचिव की कमान


Varanasi (dil india live). आम आदमी पार्टी के किसान प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया। इसकी जानकारी देतें हुए प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि पार्टी के राज्यसभा सांसद/यूपी प्रभारी संजय सिंह  की स्वीकृति के पश्चात प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी ने किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया, जिसमें वाराणसी जिले का दबदबा रहा। वाराणसी निवासी कृष्ण चौरसिया(मुन्ना) को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयीं, वाराणसी के पिंडरा निवासी अरविंद पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष तो वाराणसी के ही सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक (क्वीन्स कालेज) हरिशंकर सिंह को प्रदेश सचिव की कमान सौंपी गयीं। 
       इनके नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देतें हुए, वरिष्ठ नेता देवकांत वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय, वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला खां, महानगर अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, बिहारी लाल सिंह,अमर सिंह, अनुराग अग्रवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ),भरत यादव (प्रदेश सचिव, व्यापार प्रकोष्ठ) आदि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: