} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 11 सितंबर 2022

The modern पब्लिक स्कूल के छात्र सलमान ने किया नीट क्वालीफाई


Varanasi (dil india live). बड़ी बाजार स्थित द मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बुनकर छात्र मोहम्मद सलमान पुत्र अब्दुल अलीम अंसारी ने नीट मेडिकल परीक्षा 2022 में 646(OBC रैंक 1791) अंक हासिल कर पूरे स्कूल के शिक्षकों को गौरवान्वित किया है।

 स्कूल के प्रिंसिपल अब्दुल वफा अंसारी का कहना है कि छात्र सलमान एक बुनकर परिवार से आता है, और यह शुरू से ही अपनी कक्षा में मेधावी छात्र रहा है। छात्र सलमान ने नीट परीक्षा में इतने अंक आने पर पूरा श्रेय अपने माता पिता के साथ साथ स्कूल के अध्यापकों को दिया, जिन्होंने एक अच्छा मार्ग दर्शन दिया,और उनकी दुआएं हमेशा मेरे साथ रही।

इस हर्ष के मौके पर प्रिंसीपल अब्दुल वफा ने कहा की सलमान एक मेधावी,होनहार,निष्ठापूर्वक, और मेहनती लड़का है, और मेरी दुआ है की वह एक अच्छा चिकित्सक बनकर समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगा और देश का नाम भी रौशन करेगा।इस मौके पर स्कूल के शिक्षक तथा शिक्षिका सोफिया अहमद, रोजीना, रहमतुल्लाह, अंकित, जफर, इत्यादि ने छात्र मोहम्मद सलमान को दुआ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं: