} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 4 सितंबर 2022

Isra ने किया काबा से हज करके लौटे हाजियों का खैरमकदम





Varanasi (dil india live). मुकद्दस हज का सफर पूरा कर करके काबा से काशी लौटे हाजियों का जोरदार खैरमकदम अर्दली बाजार में इतवार को किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई हाजी फारुख खान कर रहे थे। इस दौरान इसरा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए मौलाना अब्दुल हादी खां हबीबी ने कहा कि काबा से हज कर करके जो भी जायरीन लौटे हैं वह तय कर ले कि उन्हें सच्चा पक्का नमाजी बनकर, नेकी की जिंदगी गुजारना है। क्यों कि हज करके लौटे हाजी साहेबान ठीक वैसे ही गुनाहों से पाक साफ होते हैं जैसे मां के पेट से पैदा हुआ बच्चा। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की देश की तरक्की में आगे आएं और समाज में फैली तमाम बुराइयों का खात्मा करने के लिए काम करें ताकि हमारे मुल्क में अमन और शांति कायम रहे। हिन्दुस्तान सुकुन के आगोश में तरक्की का सफर तय करें।

इंडियन सोसाइटी फार सोशल रीवोल्यूशन एंड एक्शन (इसरा) की ओर से आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुए मौलाना हसीन अहमद हबीबी, मौलाना निजामुद्दीन चतुर्वेदी ने कहा कि  संस्था ने इस साल हज यात्रा के दौरान भारतीय हज यात्रियों की खासी मदद की। हज के अरकान अदा करने के लिए उर्दू व हिन्दी में पंफलेट बंटवाया, तमाम हज कैम्प लगाया। जिसमें इसरा ने प्रशिक्षण भी दिया। आज जब हज की ट्रेनिंग लेकर गये जायरीन हज मुकम्मल करके लौटे हैं तो उनके हाजी बनने पर इसरा की पूरी टीम का खुश होना लाजिमी है। उन्होंने कहा कि हाजी साहेबान को हम सब मुबारकबाद देते हैं। उम्मीद करते हैं कि वो भी हज पर जाने वालों की ऐसे ही मदद करते रहेंगे। इस दौरान कारी शाहबुद्दीन, मौलाना गुलाम रसूल, हाजी अजफर बनारसी ने नात शरीफ से लोगों को फ़ैज़याब किया। 

इनकी रही मौजूदगी: 

मौलाना अजहरुल कादरी, मौलाना इलियास कादरी, फिरोज खान, इम्तियाज अहमद, डा. महबूब कादरी, डा. मोहम्मद हम्ज़ा, शफातुललाह खान, बाबी खान, मोहम्मद नसीम, शाहरुख खान, आफाक अहमद खान, मो. रययान, शमीम अहमद आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

गौरतलब हो कि हाजी फारुख खान कि अगुवाई में इसरा एक दशक से भी ज्यादा समय से हज यात्रा में बनारस समेत पूर्वांचल के हजारों हज यात्रियों को निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती आ रही है। हाजियों का फार्म, पासपोर्ट फार्म भरने से लेकर टीकाकरण और हज हाउस से रवानगी तक में इसरा अहम रोल अदा करती रही है। 


1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👍🏻👌🏻👌🏻