} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 7 सितंबर 2022

dav pg college में सेमिनार में भारत कि विकास यात्रा पर हुई चर्चा

विरासत फोरम में छात्रों ने पेश कि देश के विकास की तस्वीर


Varanasi (dil india live)। डीएवी पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग के तत्वावधान मे मंगलवार को छात्र मंच "विरासत फोरम" के अंतर्गत "आजाद भारत की विकास यात्रा अतीत एवं वर्तमान" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हए विभागाध्यक्ष डाॅ. विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद से भारत ने सभी क्षेत्रों में स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक कदम उठाए हैं। आधुनिक तकनीक तथा अपने पास उपलब्ध संसाधनों के उचित प्रयोग करके नई संभावनाओं को भी तराशा हैं। साठ के दशक में शुरू हुई हरित क्रांति ने हमें खाद्यान्न के क्षेत्र में बहुत ही ज्यादा आत्मनिर्भर बनाया हैं।

नवाचार प्रशिक्षण तकनीक तथा आधुनिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना के द्वारा हमने शिक्षा के क्षेत्र में भी ऊंचाइयों को प्राप्त किया हैं। विज्ञान के क्षेत्र में भी काफी विकास किया हैं। कई प्रकार के सरकारी तथा निजी अस्पतालों का निर्माण हुआ हैं। निम्न तथा पिछड़े वर्गों के लिए मुफ्त चिकित्सा की सुविधाएं की गई जिससे कि कोई भी कोई भी इन सुविधाओं से वंचित ना रहे।

कार्यक्रम का संयोजन विरासत फोरम के संयोजक डाॅ.शोभनाथ पाठक तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव डाॅ. शिव नारायण ने किया। इस अवसर पर डाॅ. प्रतिभा मिश्रा, डाॅ. संजय कुमार सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्र रवि प्रकाश पाठक, विकास कुमार, पूजा, सौरभ पाण्डेय, सचिन मंगल, दीपक खरक आदि ने आजाद भारत की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

कोई टिप्पणी नहीं: