} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 3 सितंबर 2022

Rajiv ojha को पंडित कमलापति त्रिपाठी पत्रकारिता अवार्ड

उग्र की धरती का काशी में सम्मान: राजीव ओझा 


Ap tiwari 
Mirzapur (dil india live)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संपादक एवं दिग्गज राजनेता पंडित कमलापति त्रिपाठी और पांडेय बेचन शर्मा उग्र के घनिष्ठ संबन्ध उनकी  117वीं जयंती के अवसर पर जीवंत हो उठे। पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउण्डेशन ने संकट मोचन महंत ,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विश्वंभर नाथ मिश्र के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व कुलपति प्रोफेसर राममोहन पाठक की अध्यक्षता में आयोजित भव्य समारोह में  पांडेय बेचन शर्मा उग्र की धरती चुनार का सम्मान करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हिन्दी दैनिक देश पथ के सलाहकार संपादक राजीव कुमार ओझा को पंडित कमलापति त्रिपाठी पत्रकारिता एवार्ड देकर किया है। श्री ओझा को मुख्य अतिथि प्रोफेसर विश्वंभरनाथ मिश्र,, समारोह के अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रोफेसर राम मोहन पाठक,एवं कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन के चेयरमैन  श्री राजेश पति त्रिपाठी ने  शाल, स्मृति चिन्ह एवं 25000रूपए का चेक देकर उनकी मूल्य आधारित पत्रकारिता का सम्मान किया।

श्री ओझा 1980से पत्रकारिता एवं सामाजिक गतिविधियों में अग्रगण्य भूमिका का निर्वाह करते आए हैं।धार से विपरीत जन सरोकारी पत्रकारिता के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले श्री ओझा को इसके पहले भी महात्मा गांधी पत्रकारिता एवार्ड, जर्नलिस्ट आफ पैशन एवार्ड, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक पत्रकारिता एवार्ड सहित कई एवार्ड मिल चुके हैं।

श्री ओझा ने पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउण्डेशन के चेयरमैन राजेश पति त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह मेरा सम्मान नहीं है यह  पुरोधा पत्रकार पांडेय बेचन शर्मा उग्र की दिखाई राह पर चलते हुए जन सरोकारी पत्रकारिता करने  का सम्मान है,उग्र की धरती चुनार का सम्मान है।

कोई टिप्पणी नहीं: