} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 8 सितंबर 2022

Ghazipur maine Car accident तीन की मौत

गाजीपुर में फोरलेन पर मॉर्निंग वाक करना पड़ा महंगा 

कार हुई बेकाबू, तीन को रौंदा, मौत

Himanshu Rai

Ghazipur (dil india live). गाजीपुर जंगीपुर थाना क्षेत्र के मिठ्ठापारा गांव के पास फोरलेन पर  मॉर्निंग वॉक करते समय लोगों को  बेकाबू कार ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही गांव निवासी अच्छेलाल यादव, विनोद यादव, दिवाकर की मौत हो गई। वहीं दो लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। एक साथ तीन-तीन मौतों से गांव में कोहराम मच गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई । पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

गांव के समीप वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन  पर लोग मॉर्निंग वाक करते हैं । गुरुवार की भोर में रोज की तरह  लोग मॉर्निंग वॉक निकले थे । दुर्घटना के शिकार हुए साथ के  छह लोग थे। हाइवे पर कुछ दूर पहुंचे ही थे कि वाराणसी की ओर जा रही तेज गति वैगनआर कार अनियंत्रित हो गई और एक दम किनारे आ गई, तीन लोग तो दाहिने तरफ भागकर अपनी जान बचाए, लेकिन तीन लोगों को कार ने रौंद दिया, जिससे दो लोग सड़क पर इधर-उधर गिर  गए, जबकि विनोद कार के बोनट में फंस  गया। इसके बाद कार दाहिने तरफ डिवाइडर से टकराकर रुक गई। गंभीर चोट आने से मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

इस दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार गाड़ी छोड़ भाग निकले। दुर्घटना की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, कोहराम मच गया। लोग भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे, इससे वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस को कार के अंदर से शराब की बोतलें, गिलास और एक पर्स  मिला है। इसके  जरिए कार सवारों की तलाश करने में पुलिस जुटी है।  मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।