} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 19 फ़रवरी 2025

Banaras rail इंजन कारखाना में अंतर्विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

बरेका में रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता में महाप्रबंधक नरेश पाल ने वॉलीबॉल कोर्ट पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह 

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). बनारस रेल इंजन कारखाना  खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर्विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत 19 फरवरी को खेल मैदान में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, उन्हें शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


प्रथम मुकाबले में सिविल व भंडार डिपो और प्लांट डिवीजन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें प्लांट डिवीजन  ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 25-15, 25-15 के रोमांचक स्कोर से सिविल व भंडार डिपो को हराया। खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन और टीम वर्क ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्लांट डिवीजन की ओर से कर्मचारी परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह का खेल सराहनीय रहा।

प्रतियोगिता के दौरान स्वयं महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह वॉलीबॉल कोर्ट पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया साथ उन्होंने खिलाड़ियों से खेल संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। खिलाड़ी अपने मध्य महाप्रबंधक को देख अत्यंत प्रसन्न दिखे।


दूसरे मुकाबले में लोको डिवीजन-1 और इंजन डिवीजन के बीच संघर्षपूर्ण खेल देखने को मिला। इस मैच में लोको डिवीजन-1 ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 25-22, 25-22,  के संघर्षपूर्ण स्कोर से जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के जोश और खेल कौशल ने मैदान में उत्साह का संचार किया। बरेका में आयोजित इस तरह की अंतर्विभागीय प्रतियोगिताएं अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देती हैं।


मैच को आयोजित करने में मुख्य रूप से बरेका वॉलीबॉल कोच सुनील राय, उदय राज यादव, प्रशांत सिंह, अनुवीर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मैच के दौरान मुख्य रूप से खेलकूद संघ के महासचिव एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर उत्पादन, विपणन सुनील कुमार, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर स्पेयर पार्ट्स एम.पी सिंह, सहायक सामग्री प्रबंधन डिपो हरि सिंह कुरियाल एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण खेल प्रेमी उपस्थित रहे। यह आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रहकर कर्मचारी सामूहिक एकता एवं टीम बरेका के महत्वपूर्ण संदेश के वाहक बनते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: