} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

Varanasi k school फिर Closed

अब आनलाइन क्लासेज 8 तक रहेगी जारी, 10 से खुलेंगे स्कूल 

  • मोहम्मद रिजवान 

Varanasi (dil India live). वाराणसी के स्कूलों में आनलाइन क्लासेज पहले की तरह 8 फरवरी तक जारी रहेगी। स्कूल खुलने से पहले ही जिलाधिकारी वाराणसी के आदेश पर फिर स्कूल बंद कर दिया गया है। आठवीं तक के स्कूलों के कपाट अब 10 फरवरी से खुलेंगे।

दरअसल महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान के बाद श्रद्धालुओं का रेला काशी की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में अखाड़ों की पेशवाई और स्नान भी शुरू होगा। इसे देखते हुए डीएम वाराणसी के निर्देश पर एक बार फिर 8 फरवरी तक वाराणसी के सभी बोर्ड के नगरी क्षेत्र के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इन सभी स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में चलती रहेगी। इसे लेकर बीएसए ने निर्देश जारी किया है। बीएसए ने बताया कि समस्त नगरीय क्षेत्र के विद्यालय 8 फरवरी तक बंद रहेंगे।


बीएसए ने बताया- डीएम वाराणसी के निर्देश के क्रम में 8 फरवरी तक वाराणसी जनपद के नगरीय क्षेत्र में मौजूद कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त परिषदीय/राजकीय / सहायता प्राप्त तथा (सीबीएसई आईसीएससी) से मान्यता प्राप्त /सहायता प्राप्त व अन्य बोडों से संचालित समस्त अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम के विद्यालयों की कक्षाएं आनलाइन संचालित की जायेगी। 9 फरवरी संडे है इसलिए अब सोमवार 10 फरवरी से स्कूल खुलेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में खुले रहेंगे स्कूल 

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय पूर्व की तरह चलेंगे। यहां स्कूल खुले रहेंगे। इसके अलावा परिषदीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों में डीबीटी, अपार आईडी, सीडिंग का कार्य हो रहा है। सभी प्रधान अध्यापक समस्त स्टॉफ के साथ विद्यालय में उपस्थित रहकर उपरोक्त कार्यों के साथ-साथ बाल वाटिका, आपरेशन कायाकल्प, रंगाई-पुताई, विद्यालय मरम्मत, एमडीएम बरतना क्रय आदि महत्वूपर्ण कार्य करेंगे। साथ ही किसी प्रकार की ट्रेनिंग संचालित हो रही हो तो निर्धारित समयानुसार पूर्ण करायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: