} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 10 फ़रवरी 2025

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल दवा

एल्बेंडाजोल की दवा वर्ष में दो बार खाएं- रेखा उपाध्याय

  • Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। विकासखंड चिरईगांव के प्राथमिक विद्यालय गौराकला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष में बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई साथ ही स्वच्छ रहने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रेखा उपाध्याय ने बताया कि सरकार की तरफ से सभी बच्चों को वर्ष में दो बार एल्बेंडाजोल की गोली निःशुल्क खिलाई जाती है, इसको चबाकर खाया जाता है। विद्यालय में बच्चे गोली खाने के लिए बड़े उत्सुक दिखे। इस मौके पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर एहतेशामुल हक ने कहा कि 1 साल से 19 साल तक के बच्चों को पेट के कीड़े की दवा जरूर खानी चाहिए ,अधिकांश बच्चों में पेट से संबंधित अधिक बीमारियों का खतरा होता है जिसके कारण बच्चों में खून की कमी ,कुपोषण ,मितली उलटी व दस्त होना तथा वजन में कमी होना जैसे दुष्प्रभाव होते हैं, क्योंकि ज्यादातर बच्चे बाहर खेलते समय कब किस चीज को हाथ लगाते हैं उनको पता ही नहीं होता। इन्हीं लापरवाही के कारण बच्चों में अधिक पेट की बीमारियां होती हैं।

        इस अवसर पर इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रेखा उपाध्याय, अटेवा के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक, सादिया तबस्सुम,अनीता सिंह, शशिकला, प्रमिला सिंह, ज्योति कुमारी, शक्ति कुमारी, रीना, रीता, सोनी, आशा, त्रिलोकी प्रसाद गुप्ता छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: