} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025

Chand के दीदार संग होगा माहे Ramzan का आगाज़

चांद रात कल, चांद के दीदार को जुटेगा अकीदतमंदों का हुजूम 



Mohd Rizwan

Varanasi (dil India live). चांद रात कल है। चांद के दीदार के साथ ही मुक़द्दस माह रमज़ान का आगाज़ होगा। शुक्रवार को शाबान की 29 तारीख है अगर 29 वीं के चांद का दीदार हो जाता है तो माहे रमज़ान का आगाज़ हो जाएगा मस्जिदों में रमजान माह की ख़ास नमाज तरावीह शुरू हो जाएगी। मोमिनीन शनिवार को अल सहर सहरी करके 2025 का पहला रोजा रखेंगे। अगर चांद का दीदार नहीं हुआ तो शनिवार चांद रात होगी और रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान की आहट से मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक लौट आयी है। इबादती सामानों की दुकानों पर भीड़ है।

बंटेगा रमजान कार्ड, होगा तरावीह का ऐलान 

जुमा की नमाज के बाद तमाम लोग अपने अपने इलाकों में रमजान का टाइम टेबल कार्ड बांटेंगे। इस दौरान मस्जिदो मदरसा हाफ़िज़ जुम्मन साहब से नमाजे तरावीह का भी ऐलान किया जाएगा कि किस मस्जिद में तरावीह कितने दिनों में अदा की जाएगी। तरावीह की नमाज सबसे पहले तीन दिन में मुकम्मल होगी। ऐसे ही कहीं सात दिन, कहीं 9 दिन तो कहीं 15 व 20 दिन में तरावीह मुकम्मल होती है। हालांकि हर मोमिन को चांद देखकर नमाजे तरावीह शुरू करना है और ईद का चांद देखकर खत्म करना सुन्नत है। 

रमजान पर बिजली-पानी व सफाई की मांग 

जुमेरात को दरगाहे फातमान में मजलिस को खिताब करते हुए शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि मुबारक महीने रमजान का आगाज २ मार्च रविवार को होगा। देश और दुनिया के साथ बनारस के लाखों मुसलमान इस मुबारक महीने में रोज़े नमाज के साथ इबादत में मशूल हो जाएंगे। फरमान हैदर ने बताया कि शिया समुदाय की ३२ मस्जिदों में शनिवार की शाम को ही इस्तेकबाल ए माहे रमजान के उपलक्ष्य में मजलिसों का आयोजन होगा और दुआखव्वानी  होगी। इस सिलसिले से मुस्लिम बहुल इलाको में मस्जिदों में साफ सफाई और रंग रौगन का काम पूरा हो चुका हुआ। उन्होंने शासन प्रशासन से अपील की है बिजली , पानी, साफ , सफाई, सुरक्षा की व्यवस्था के ओर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

कोई टिप्पणी नहीं: