} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 17 फ़रवरी 2025

Delhi में भूकंप से दहले लोग, भूकंप संग तेज़ आवाज़ भी सुनाई दी

दिल्ली पुलिस ने कहा परेशानी में हो तो डायल करें 112

मोहम्मद रिजवान 

New Delhi (dil India live)। एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर तेज झटकों के तो साथ धरती हिली है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। इसका केन्द्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि दिल्ली-NCR की पूरी जमीन तेज आवाज के साथ कांपने लगी। दिल्ली में भूकंप के झटके 10 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

दिल्ली में आए भूकंप को लेकर लोग काफी डरे हुए हैं। भूकंप को लेकर राजनीतिक नेता लोग अपने डरावने अनुभव शेयर कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ये भूकंप काफी डरावना था। महादेव सबको सुरक्षित रखें।

दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में अभी एक जोर का भूकंप आया। भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि सब सुरक्षित हों। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी की सुरक्षा के लिए दुआ करता हूं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि अगर आप किसी परेशानी में हो तो डायल करें 112, पुलिस आपकी मदद को पहुंचेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: