} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025

हिजाब हटाने को कहा तो दस छात्राओं ने छोड़ दी परीक्षा

अभिभावक अहमदुल्लाह

छात्रा जैनब व फातेमा 

जौनपुर में हिजाब पर हुआ विवाद, बिना एग्जाम लौटीं छात्राएं 

Jaunpur (dil India live)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान एक बार फिर हिजाब का विवाद  (Hijab Controversy) सामने आया है। आलम यह है कि हिजाब पहन कर परीक्षा देने आयीं छात्राओं को हिजाब हटाने को कहा गया तो उन्होंने हिजाब हटाने से मना कर परीक्षा ही छोड़ दी।

दरअसल यूपी के जौनपुर जिले में परीक्षा देने आई छात्राओं को हिजाब हटाने के लिए कहा गया, तो उन्होंने ऐसा नहीं करने के लिए इसे अपने धार्मिक अधिकार का हनन बताया और परीक्षा छोड़ने का फैसला कर लिया मगर हिजाब नहीं उतारा। इस दौरान वो बिना पेपर दिए ही घर लौट गईं। छात्राओं का आरोप था कि उन्होंने सेंटर इंचार्ज से कहा कि चेहरे का मिलान एडमिट कार्ड से कर लें और परीक्षा हाल में हिजाब पहन कर परीक्षा देने दें रहने दें मगर केंद्र व्यवस्थापक ने कहा कि हिजाब उतार कर गेट के पास रखकर ही हाल में जाना होगा दुपटटा भी सिर पर नहीं रखना है। इसकी जानकारी अभिभावक भी पहुंचे मगर बहस के बाद भी जब हिजाब पहन कर परीक्षा देने से मना कर दिया गया तो सभी बिना पेपर दिए लौट गयी। अभिभावक अहमदुल्लाह का कहना था कि उनके परिवार की दस बच्चियों के कैरियर से खिलवाड़ किया गया है। दस बच्चियों ने हिजाब हटाने के चलते परीक्षा छोड़ दी।

घटना जौनपुर जिले के खुदौली के सर्वोदय इंटर कॉलेज की है, जहां यूपी बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा हो रही थी। परीक्षा केंद्र पर छात्राओं को हिजाब हटाने को कहा गया और ड्रेस कोड का हवाला दिया गया कहा गया कि एग्जाम में ड्रेस कोड का पालन करना होता है, जिसमें चेहरा पूरी तरह से दिखना चाहिए, ड्यूटी में लगे शिक्षकों ने छात्राओं से हिजाब हटाने को कहा, तो उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। शिक्षकों का कहना था कि  उन्हें समझाने की कोशिश की कि परीक्षा में सुरक्षा कारणों से चेहरा दिखाना ही होगा। इस पर छात्राएं यह कहते हुए बिना एग्जाम दिए चली गई कि हिजाब नहीं हटाएंगी। जाहिर है कि बोर्ड नियमों के अनुसार अब यह सभी छात्राएं दोबारा परीक्षा में इस बार शामिल नहीं हो पायेगी। उनका एक साल बर्बाद होना तय माना जा रहा है मगर छात्राओं और अभिभावक का कहना है कि जानबूझकर छात्राओं को एग्जाम से रोका गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: