} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 17 फ़रवरी 2025

चित्रों के जरिए पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया ज़ोर

वसंत कन्या महाविद्यालय में एक-दिवसीय एनएसएस शिविर

कार्यक्रम में स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को उजागर करते हुए विभिन्न जीवंत चित्रों का निर्माण किया। इसमें कुछ में लगातार काटे जा रहे हरे वृक्षों पर जहां चिंता जताई गई वहीं पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखना है कैसे बेहतर करना है इसका सुझाव दिया गया।

Varanasi (dil India live)। आज वसन्त कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई-5 की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वर्षा सिंह द्वारा एक-दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पर्यावरण सुरक्षा पर आधारित था। जिसके अंतर्गत निबन्ध-लेखन प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने स्वयं सेविकाओं का उत्साहवर्द्धन करने के साथ-साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को उजागर करते हुए विभिन्न जीवंत चित्रों का निर्माण किया। इसमें कुछ में लगातार काटे जा रहे हरे वृक्षों पर जहां चिंता जताई गई वहीं पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखना है कैसे बेहतर करना है इसका सुझाव दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: