} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 17 फ़रवरी 2025

Madarsa board की परीक्षा में पहले रोज़ 28% ने छोड़ी परीक्षाएं

10 सेंटरों पर दो पालियों में हो रही परीक्षाएं, सीसीटीवी से हो रही निगरानी

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। बनारस सहित पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। वाराणसी के 10 सेंटरों पर प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा हुई। इसमें रजिस्टर्ड 1648 बच्चों में से कुल 1194 ने ही परीक्षा दी। 454 स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 28 प्रतिशत बच्चे गैर हाजिर रहे। शहर के पीलीकोठी स्थित मदरसा मजहरुल उलूम में रजिस्टर्ड 207 बच्चों में 57 ने परीक्षा छोड़ दी। यहां सेकेंडरी अरबी में 109 और सेकेंडरी फारसी में 49 बच्चे रजिस्टर्ड थे।

यहां मदरसे में सीसीटीवी की निगरानी में छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से इंटर की परीक्षाएं हुई। वाराणसी में इन परीक्षाओं के लिए 10 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इसमें मदरसा फैजुल उलूम, लोहता, मदरसा जामिया फरूकिया, रेवड़ी तालाब, मदरसा जमिया रहमानिया, मदनपुरा, मदरसा हनफिया गौसिया, बजरडीहा, मदरसा मजहरुल उलूम, पीलीकोठी, मदरसा जामिया अरबिया मतलउल उलूम, कमलगड़हा, मदरसा फारुकिया नदोय, हिरामनपुर, मदरसा खातून मेमोरियल कालेज, कुंआर, मदरसा दारुल उलूम अनवारे गौसिया, दीनदासपुर और मदरसा दयारतुल इस्लाह चिरागे उलूम, रसूलपुरा में सेंटर बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: