} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

Post office ने मनाया 'डाक जीवन बीमा' की 141 वीं वर्षगांठ

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने वितरित किये पॉलिसी बांड

देश की सबसे पुरानी 'डाक जीवन बीमा' ने पूरे किये 141 साल

1 फरवरी 1884 को किया गया था शुरू 

Mohd Rizwan 

Ahmadabad (dil India live). डाक विभाग पत्र, पार्सल के साथ जीवन बीमा के क्षेत्र में भी एक लम्बे समय से कार्यरत है। 1 फरवरी 1884 को आरंभ 'डाक जीवन बीमा' भारत में सरकारी व अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे पुरानी बीमा योजना है, जिसका लाभ अब निजी क्षेत्र के प्रोफेशनल्स और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्था के सभी स्नातक/डिप्लोमा धारक भी उठा सकते हैं। उक्त बातें उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक जीवन बीमा के गौरवशाली 141वें वर्ष में प्रवेश होने पर आज 1 फरवरी, 2025 को स्वामी नारायण मंदिर, हाथीजन, अहमदाबाद के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने बीमाधारकों को डाक जीवन बीमा पॉलिसी बांड सौंपकर उनके सुखी भविष्य की भी कामना की।


पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जीवन बीमा आज के दौर की एक अनिवार्य आवश्यकता होने के साथ-साथ बचत और निवेश का एक सुरक्षित माध्यम है। उत्तर गुजरात परिक्षेत्र में वर्तमान में डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा की कुल 3.25 लाख से ज्यादा पॉलिसियाँ हैं। बीमा के क्षेत्र में भी डाक विभाग नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। एक अभिनव पहल करते हुए उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के 637 गाँवों में सभी योग्य लोगों का बीमा करते हुए इन्हें 'सम्पूर्ण बीमा ग्राम' बना दिया गया है। डाकघरों में लोगों की आयु और आवश्यकता के हिसाब से जीवन बीमा की तमाम योजनायें हैं, जिनमें सुरक्षा (आजीवन बीमा), संतोष (स्थायी निधि जमा), सुविधा, सुमंगल, युगल सुरक्षा और चिल्ड्रेन पालिसी शामिल हैं। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक जीवन बीमा सेवा को नवीन टेक्नोलॉजी अपनाते हुए ऑनलाइन बनाया गया है। पॉलिसीधारकों के लिए ई-पीएलआई बॉण्ड की सुविधा प्रारंभ की गयी है जो डिजिलॉकर पर उपलब्ध है। अब डाक विभाग द्वारा पॉलिसी बांड जारी करने के तुरंत बाद पॉलिसी बॉण्ड को डाउनलोड किया जा सकता है। नवाचार करते हुए जहाँ अब प्रीमियम के ऑनलाइन जमा की सुविधा है, वहीं अब प्रीमियम को आई.पी.पी.बी. मोबाइल ऐप से भी जमा किया जा सकता है।

डाक जीवन बीमा के अन्तर्गत लाभों की चर्चा करते हुए प्रवर अधीक्षक डाकघर अहमदाबाद मंडल मंडल श्री विकास पाल्वे ने कहा कि निवेश की सुरक्षा पर सरकार की गांरटी, धारा 80 के तहत आयकर में छूट, कम प्रीमियम व अधिक बोनस, पालिसी पर लोन की सुविधा, ऑनलाइन प्रीमियम जमा करने की सुविधा, देश के किसी भी डाकघर में प्रीमियम जमा करने की सुविधा और अग्रिम प्रीमियम पर छूट दी जाती है। पॉलिसी पर बोनस की दर रुपये 52 प्रति हजार से लेकर रुपए 76 प्रति हजार के मध्य है।

सहायक डाक अधीक्षक एस. एन. घोरी ने बताया कि डाक जीवन बीमा के तहत 20 हजार से 50 लाख रुपए तक का बीमा करवाने की सुविधा देश भर के डाकघरों में उपलब्ध है।सहायक निदेशक श्री एम. एम. शेख ने बताया कि उत्तर गुजरात परिक्षेत्र में विभिन्न जगहों पर डाक जीवन बीमा मेले लगाकर ‘डाक जीवन बीमा दिवस’ मनाया गया, जिसमें लोगों  को इसके बारे में जागरूक किया गया और लोगों का बीमा भी किया गया।

इस अवसर पर स्वामी नारायण विद्या धाम के प्राचार्य डा. आशीष व्यास, हाथीजन के पार्षद मौलिक देसाई, सहायक डाक अधीक्षक एस.एन.घोरि, हार्दिक राठोड, हितेश परीख, विशाल चौहाण, अल्केश परमार, रौनक शाह, निरीक्षक भाविन प्रजापति, ब्रांच पोस्टमास्टर प्रकाश भाई शाह, सहित तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पीनल सोलंकी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: