} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025

खेत में विवाहिता की मिली औंधे मुंह लाश

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, हत्या या आत्महत्या बना रहस्य ! 

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). चोलापुर क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत तारापुर उदयपुर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तारापुर से फकीरपुर जाने वाले रास्ते के किनारे प्यारे पहलवान निवासी तारापुर के खेत के पास महिला की लाश औंधे मुंह पड़ी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 24 साल है। इसकी सूचना चोलापुर थाने पर गांववासियों ने की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने गुलाबी रंग का सूट और सफेद लैगीज, सफेद दुपट्टा व हाथ में सुनहरे रंग का कंगन पहना हुआ था। युवती की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र उसके शादी शुदा होने की पुष्टि करते दिखाई दे रहे थे। ग्रामीण अंदेशा व्यक्त कर रहे थे कि किसी जगह विवाहिता की हत्या कर लाश यहां फेंकी गई है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा कि विवाहिता की हत्या हुई है या आत्महत्या! समाचार लिखे जाने तक पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं कर सकी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: