} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 10 मार्च 2021

आर्गेनिक हाट में सहजन उत्पाद की डिमांड

सहजन खाने से मजबूत होंगी हड्डियां

वाराणसी(दिल इंडिया लाइव)। आर्गेनिक हाट करौंदी में 
सहजन उत्पाद की डिमांड बढ़ गई है। इस केन्द्र के संचालक आनंद मिश्र बताते हैं कि सहजन का पाउडर मिला आर्गेनिक गुड, सहजन लीफ पाउडर, टैबलेट तथा मोरिंगा युक्त साबुन तक उनके इस केन्द्र में मौजूद है। सहजन की जड़, पत्ती, फूल और बीज में कई तरह के गुण पाए जाते है। सहजन खाने से इससे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, एमिनो एसिड, एंटी-ऑक्सिडेंट मिलते हैं। सहजन कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है। 

संतरे से सात गुना ज्यादा विटामिन

सहजन में संतरे से सात गुना ज्यादा विटामिन सी और गाजर से चार गुना ज्यादा विटामिन ए होता है। मोरिंगा की पत्तियों को ताजा या पाउडर के रूप में भोजन के पूरक के रूप में उपयोग किया जाता है। 

हाई ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

 हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सहजन की पत्तियों का रस निकालकर काढ़ा बनाकर देने से लाभ मिलता है। साथ ही इसका काढ़ा पीने से घबराहट, चक्कर आना, उल्टी में भी राहत मिलती है।

कैल्शियम का स्रोत

सहजन की फली में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे हड्डियां और दांत दोनों ही मजबूत बनते हैं। इसे गर्भवती महिलाओं को देने से उनके होने वाले बच्चों में कैल्शियम की मात्रा भरपूर मिलती है और होने वाला शिशु तंदुरस्त होता है।

मोटापा करे कम 

मोटापा और शरीर की बढ़ी हुई चर्बी को दूर करने के लिए सहजन को एक लाभदायक औषधि माना गया है। इसमें फॉस्फोरस की मात्रा पायी जाती है जोकि शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को कम करती है और साथ ही वसा को कम कर मोटापा कम करने में सहायक होती है।

-सिरदर्द करे दूर 

सहजन के पत्तों का पेस्ट घाव पर लगाया जाता है और इसे सब्जी के रूप में खाने से सिर दर्द में राहत मिलती है। साथ ही सहजन के सेवन से खून साफ होता है, आंखों की रोशनी तेज होती है।