} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 26 मार्च 2021

शानदार मुकाबले में यूपी बना चैम्पियन

स्वर्गीय मूलचंद स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता

एजीयूपी ने रॉयल स्टार को टाई ब्रेकर में 5-3 से हराया

वाराणसी(दिल इंडिया लाइव)। स्वर्गीय मूलचन्द स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच मे  एजीयूपी ने रॉयल स्टार को टाई ब्रेकर में 5-3 से हराकर विजेता बनी।  मैच के 9वें मिनट में रॉयल स्टार के कमालुद्दीन ने ए जी यू पी के गोलकीपर अविनाश की गलती का  फायदा  उठाते हुए गोल कर रॉयल स्टार को 1-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक रॉयल स्टार 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में एवं मैच के 50वें मिनट में एजीयूपी के प्राती कनौजिया ने हेड से गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच 1-1 की बराबरी पर रहने से ट्राई बेकर का सहारा लेना पड़ा।

टाई ब्रेकर में ए जी यू पी के हिमांशु गुप्ता, अंकित, मनीष खत्री, प्राती कनौजिया एवं अविनाश राव और रॉयल स्टार से कमालुद्दीन,सद्दाम एवं हुसैन ने गोल किया। अंत मे एजीयूपी 6-4 से विजयी रही , विजेता टीम एजीयूपी के प्रशिक्षक शादाब रज़ा ने इस शानदार जीत का श्रेय अपने जाबाज़ खिलाड़ियों को दिया।

मैच से पूर्व  मुख्य अतिथि माननीय सिद्धार्थ नाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, और ओलिंपियन अभिन्न श्याम गुप्ता के पिता श्याम बाबू गुप्ता और पत्नी नलिनी गुप्ता ने खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किया। फाइनल मैच के बेस्ट डिफेंडर ए जी के अंकित पिल्लई और बेस्ट फारवर्ड रॉयल स्टार के कमालुद्दीन को दिया गया। रेफरी: शशी मोहन, सुनील कनौजिया, संतोष कुमार तथा अविनाश गोल्डी थे।

उक्त जानकारी आयोजक सचिव श्री संदीप ठाकुर द्वारा दी गई है। धन्यवाद ज्ञापन संजय भटटाचार्य एंव गणेश सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: