} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 20 मार्च 2021

महाउपवास काल में हो रही यीशु की हर दिन आराधना


ईसाई रोज़े का आज है 28 वां दिन

वाराणसी(दिल इंडिया लाइव) इन दिनों हिन्दू जहां होली की तैयारियों में जुटे हुए है, तो मुसिलम शबे बरात को लेकर घरों की साफ सफाई और इबादत की तैयारी कर रहे हैं। इससे इतर मसीही समुदाय का महाउपवास काल चल रहा है। ईसाई रोज़े का आज 28 वां दिन हैं। महाउपवास काल में यीशु मसीह की हर दिन आराधना मसीही कर रहे हैं। चर्च ऑफ बनारस के पादरी बेन जॉन बताते है कि यह महीना, यह महा उपवास काल बहुत ही खास माना जाता है। 28 मार्च से प्रभु यीशु का दुखभोग सप्ताह शुरु होगा। दरअसल पाम संडे को ईसा मसीह का नगर में प्रवेश हुआ था। इस दौरान प्रभु यीशु का नगर की जनता ने राजाओं की तरह खजूर की पत्ती हाथों में लेकर स्वागत किया था। उसी की याद में पाम संडे या खजूर इतवार मनाया जाता हैं। 

फिर जी उठेंगे प्रभु यीशु

पादरी आदित्य कुमार बताते हैं कि प्रभु यीशु को फ्राइ डे के दिन तमाम कष्ट देने के बाद सूली पर लटका दिया गया था मगर इतवार को ही पूरी दुनिया के सामने चमत्कार हुआ, कब्र का पत्थर हट गया और प्रभु यीशु पुन: जीवित हो उठे। पादरी सैम जोशुआ सिंह कहते हैं कि प्रभु यीशु ने दिखा दिया दुनिया को कि महान और पुण्य आत्मा कभी मरती नहीं वो अपनी मर्जी से आती हैं और लोगों को सही राह दिखा कर अपी मर्जी से जाती है। वो कहते हैं कि मसीही विश्वास करते हैं कि वो यीशु फिर आयेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: