} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 8 मार्च 2021

कोरोना काल में महिला डाककर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के हाथों सम्मान

सामाजिक व आर्थिक बदलाव लाने में नारी की अहम भूमिका -  पोस्टमास्टर जनरल




वाराणसी(दिल इंडिया लाइव)। नारी आज न सिर्फ सशक्त हो रही है, बल्कि लोगों को भी सशक्त बना रही है। नारी सशक्तिकरण के लिए डाक विभाग द्वारा तमाम सेवाएँ संचालित की जा रही हैं। सुकन्या समृद्धि योजना से लेकर विभिन्न बचत योजनाओं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और डाक जीवन बीमा में महिलाओं को निवेश के लिए प्रेरित कर उनका आर्थिक सशक्तिकरण भी किया जा रहा है। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' पर प्रधान डाकघर, वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में उक्त उद्गार व्यक्त किये। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनकी हौसला आफजाई की, वहीं विभिन्न बचत योजनाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा में तमाम बालिकाओं व महिलाओं के खाते खुलवाकर उन्हें पासबुक व बांड प्रदान कर आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की ओर उन्हें प्रेरित किया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि कोरोना काल में महिला डाककर्मियों ने घर-घर जाकर सेवाएँ प्रदान कीं। दवाओं, खाद्य सामग्री के वितरण से लेकर घर बैठे पैसे के भुगतान में अहम योगदान दिया। वाराणसी में सिटी डाकघर को महिला डाकघर के रूप में स्थापित किया गया है। डाकघरों में आवर्ती जमा खाता में निवेश हेतु महिला अभिकर्ताओं को ही बढ़ावा दिया गया है। भारत सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत महिलायें आज सामाजिक व आर्थिक बदलाव की नई कहानियाँ गढ़ रही हैं। ऐसे में नारी का आर्थिक सशक्तिकरण आज सिर्फ एक जरूरत ही नहीं बल्कि विकास और प्रगति का अनिवार्य तत्व है।  

वाराणसी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर सुमीत कुमार गाट ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।   

सहायक निदेशक शम्भु राय ने कहा कि डाकघरों का माहौल सदैव से वूमेन फ्रेंडली रहा है। इस अवसर पर वाराणसी पश्चिमी मण्डल के अधीक्षक डाकघर राम मिलन, सीनियर पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर वाराणसी चंद्रशेखर सिंह बरुआ, सहायक अधीक्षक सुरेश चंद्र, आईपीपीबी मैनेजर सुबलेश सिंह, श्रीप्रकाश गुप्ता, सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी व महिलाएं उपस्थित रहीं।

ये हैं सम्मानित होने वाली महिलाएं

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने वाराणसी सिटी डाकघर की पोस्टमास्टर सी. अनीता, ब्रांच पोस्टमास्टर, आशापुर मंजू मिश्रा, ब्रांच पोस्टमास्टर, सिखारी बड़की निर्मला देवी, डाक सहायक राजिया हसन, सुनीता पटेल, प्रतिमा मौर्य, मंजू, अभिलाषा राजन, अजिता भार्गव, डीएलडब्ल्यू डाकघर की पोस्टमैन कविता गुप्ता, एमटीएस संवर्ग में जहां आरा आलम, राधा देवी, स्पोर्ट्स हेतु रुपाली रॉय, पोस्टमास्टर अस्सी व महिला अभिकर्ता मंजू देवी को सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: