} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 8 मार्च 2021

जनकवि धूमिल के गाँव में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

एक्शन एड ने महिलाओं के हौसलों को दिया सम्मान

-हर हाल में रोकना होगा महिला अपराध- राजकुमार गुप्ता,


वाराणसी (दिल इंडिया लाइव) एक्शन एड की ओर से जनकवि सुदामा पांडेय धूमिल के गाँव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के ज़िला समंयवक राजकुमार गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास लंबा रहा है। महिलाओं के अधिकार और उनकी योग्यता को स्थापित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। कहा कि महिला उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा , बालश्रम, मानव तस्करी जैसे अपराधों को रोकना होगा। संचालन करते हुए पर्यावरण कार्यकर्ता मनीष कुमार पटेल ने कहा कि 21वीं सदी में नारी शिक्षा में वृहद परिवर्तन हुआ है। शिक्षा चिकित्सा, रक्षा विज्ञान आदि क्षेत्रों में स्त्री की सफलता निश्चित ही सुखद प्रगति पर है। वक्ताओं ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा व अधिकारों के बारे में अवगत करवाया। जबकि महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालश्रम उन्मुलन और मानव तस्करी रोकथाम के विषय के बारे भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। ताकि महिलाएं संबंधित विषयों पर जागरूक हो सके। अंत में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमें पुष्पा पटेल, उर्मिला देवी, प्रतिमा देवी, सपना पटेल, अमरावती देवी आदि सम्मानित हुईं। इस मौके पर मनीष कुमार पटेल, राजकुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार सिंह, सुदामा, शकुन्तला नगीना, विद्या, प्रियंका, सपना, मंजू , श्रीदेवी, राजेंद्र, लौटन, अमन आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: