} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 27 मार्च 2021

नवागत पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का किपा दर्शन

पारदर्शिता मेरी पहली प्राथमिकता :पुलिस कमिश्नर

वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। नवागत पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने आज बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर में भोग आरती के बाद वह गर्भगृह पहुंचे। बाबा काल भैरव  के मंदिर के पुजारी नवीन गिरि, सोनू उपाध्याय ने उनको 108 नाम वाले भैरव अष्टक के साथ कपूर की आरती करायी तथा मंदिर की ओर से नवागत पुलिस कमिश्नर को प्रसाद तथा रूद्राक्ष की माला भेंट किया। दर्शन-पूजन करने के बाद कार्यभार ग्रहण करते हुए अपने कैम्प कार्यालय में विभागीय टीम, मीडिया तथा प्रबुद्धजनों से कहा कि काशी में जो भी आता है समर्पण भाव से आता है, मैं भी उसी भाव से आया हूं। बाबा की ड्योढ़ी से जो भी समर्पित भाव से रहता है वह कभी असफल नहीं रहता। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पूरी पारदार्शिता से कार्य करने में सफल रहूंगा।

कंप्यूटर साइंस से बैचलर आॅफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले ए. सतीश गणेश मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले वर्ष 2012 में ए. सतीश गणेश वाराणसी में डीआईजी रेंज के पद पर तैनात रह चुके हैं। उन्होनें कहा कि काशी मेरे लिए नयी नहीं है। यहां के प्रबुद्धजन, आम नागरिक, मीडियाकर्मी मेरे परिचित रहे हैं, मेरे कार्यों को देखते-सुनते रहे हैं। 

हर आम-खास को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से हर सुविधा मिले यह मेरी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। उन्होनें कहा कि आने वाले समय में त्यौहार व पंचायती चुनाव हमारे सामने हैं। इसे परम्परानुसार शांतिपूर्ण व सोल्लास ढंग से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी हम सबकी है। आवंछनीय तत्वों पर बराबर कड़ी निगाह रहेगी। उन्होनें पुलिस समेत जनता को सहयोग देने को कहा। चार्ज लेने से पूर्व पुलिस कमिश्नर को गार्ड आफ आॅनर देने वाले आरक्षी शिवमुनि यादव को उन्होनें शाबासी देते हुए पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाया। 

कोई टिप्पणी नहीं: