} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 16 मार्च 2021

भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू

बढ़ रहे कोरोना के चलते मुख्यमंत्री ने लिया फैसला

भोपाल(दिल इंडिया लाइव)। कोरोना के बढ़ रहे केस के चलते भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। बता दें, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि भोपाल और इंदौर में नाईट लगाया जाएगा।नाईट कर्फ्यू का आदेश 17 मार्च से लागू होगा।बहरहाल, यहां कोरोना के केस अधिक आने लगे हैं इसलिए यह कदम मध्यप्रदेश सरकार को उठाना पड़ रहा है।

सीएम ने आदेश दिए हैं कि रात 8 बजे के बाद मार्केट बंद कर दिए जाएंगे। कोरोना से बचाव को लेकर हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन में रात्रि 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेगा। इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन बाजार अनिवार्य रूप से बंद रहेगा। महाराष्ट्र से लगे जिले खंडवा, खरगोन, बालाघाट, बुरहानपुर आदि की व्यापारिक गतिविधियों पर खास निगाह रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप एमपी की तुलना में ज्यादा है, इसलिए ऐसी गंभीरता बरती जा रही है। आशंका है कि आने-जाने वालों के जरिए कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: