} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 24 मार्च 2021

कुपोषण के दर्द को पोस्टर में किया अभिव्यक्त

डीएवी का ऑनलाइन एनएसएस शिविर 

वाराणसी(दिल इंडिया लाइव)। डीएवी पीजी काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की आठों इकाईयों द्वारा चल रहे सप्ताहव्यापी विशेष शिविर के चौथे दिन पोषण आहार पर केन्द्रित रहा। आनलाइन चल रहे शिविर में बुधवार को स्वयंसेवकों ने पोषण आहार और सरकार द्वारा चलायें जा रहे पोषण कार्यक्रम पर पोस्टर एवं स्लोगन के जरियें कुपोषण से बचाने का संदेश दिया। इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता में भी बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से बचाने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न सत्रों में आयोजित शिविर में पहले सत्र में बीएचयू के डेयरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. विनोद कुमार पासवान ने सर्वोत्तम पोषण आहार का उल्लेख करते हुए स्वयंसेवकों को बतलाया कि प्रोटीन युक्त भोजन ही सबसे उपयुक्त है, जिससे शरीर की सभी पोषण सम्बन्धी आवश्यकताए पूरी हो पाती है। उन्होंने आहार में तले भूने पदार्थ को छोड़ने और फल, हरी सब्जियों के प्रयोग को बढ़ाने का भी सुझाव दिया। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता बीएचयू के ही नेशनल फैसिलिटी सेन्टर के वैज्ञानिक डाॅ. सत्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए गतिविधियों को सीमित करने की आवश्यकता है और ज्यादातर आयोजन सामाजिक दूरी को दृष्टिगत रखते हुए आनलाइन मंचों के माध्यम से ही करना चाहिए। तीसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने पोषण आहार, कुपोषण से बचाव के तरीकों सहित कोविड-19 से बचाव एवं प्रभाव के तरीकों पर पोस्टर बनाया तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. प्रतिमा गुप्ता, डाॅ. शशिकान्त यादव, डाॅ. नजमूल हसन, स्वागत डाॅ. मीनू लाकड़ा, डाॅ. अखिलेन्द्र सिंह, डाॅ. शिवनारायण ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. सिद्धार्थ सिंह एवं डाॅ. राकेश कुमार मीना ने दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: