} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 27 मार्च 2021

राष्ट्र के विकास के लिए लगन, श्रम और सेवा की जरुरत


डीएवी में सप्ताहव्यापी एनएसएस शिविर सम्पन्न

वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। डीएवी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की आठों इकाईयो द्वारा चल रहे सप्ताहव्यापी विशेष शिविर का शनिवार को समापन हुआ। आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित शिविर में मुख्य अतिथि बीएचयू के एनएसएस के समन्वयक डॉ. बाला लखेन्द्र ने स्वंयसेवकों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन के दौर में लक्ष्य प्राप्ति के लिए समय का सदुपयोग करना और अपने श्रम, ऊर्जा, शक्ति को सकारात्मक कार्यो के साथ नई दिशा में लगाये। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए लगन, श्रम और सेवा की आवश्यकता है। विशिष्ट वक्ता बीएचयू के सहायक कुलसचिव डॉ. शार्दूल चौबे ने कहा कि  आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है, उस आजादी के लिए किए गए आंदोलन और बलिदान स्वंयसेवकों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। 

अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के उपाचार्य डॉ. शिव बहादुर सिंह ने सभी स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों को शुभकामना दी। संयोजन डॉ. मीनू लाकड़ा एवं डॉ. अखिलेन्द्र कुमार सिंह ने किया। संचालन डॉ. सिद्धार्थ सिंह, शिविर रिपोर्ट डॉ. शशिकान्त यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिवनारायण ने दिया। इस अवसर पर डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. नजमूल हसन, डॉ. राकेश कुमार मीना आदि जुड़े रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: